News

research
  • 03 Nov
  • 2026

माधव विधि महाविद्यालय में आयोजित हुई राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

मध्य भारत शिक्षा समिति, ग्वालियर द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ग्वालियर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय द्वारा स्वर्गीय एम.जी. खेडकर की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विधि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की कुल 24 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में साइबर फ्रॉड से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधिक प्रकरण पर प्रतिभागियों ने अपने विधिक ज्ञान, तार्किक क्षमता, शोध एवं वकालत कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया