मध्य भारत शिक्षा समिति, ग्वालियर द्वारा 29 मार्च को आयोजित माँ मिलन-2026 में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अग्नि बिना भोजन, केशसज्जा, एक मिनिट प्रतिभा प्रदर्शन, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व रंगोली कुल 6 प्रतियोगिताएँ थीं। इनमें 18 वर्ष से 80 वर्ष तक की आयु की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के अलावा बौद्धिक खेलों व पंच परिवर्तन विषय पर समूह में हुई चर्चा ने सभी को खूब आनंदित किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ईंधन संबंधी वैश्विक समस्या का समाधान भी आज 'अग्नि बिना भोजन प्रतियोगिता में दिखाई दिया।